अखनूर में विश्वशांति के लिए यज्ञ करते श्रद्धालु।
- फोटो : AKHNOOR
अखनूर। विश्व शांति और कोरोना के खत्में के लिए रुद्राभिषेक यज्ञ भगवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण सभा के प्रधान अशोक शास्त्री की अध्यक्षता में किया गया। इसमें कई पंडितों ने मंत्रोच्चारण करविश्व शांति की पूजा अर्चना की। इस मौके पर प्रधान अशोक शास्त्री ने बताया कि सावन माह को शिव का माह कहा गया है। इस समय विश्व में कोरोना जैसी महामारी चल रही है। विश्व शांति कल्याण हेतु ऐसे आयोजन किया गया। आगे भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे। संवाद