फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग पर हमला करने वाले चार में से दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। 12 जुलाई को गांव रतनाल में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग सरदार गुरदेव पर जानलेवा हमला करने वाले चार युवकों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग मोटरसाइकिल से खेत में जानवरों के लिए चारा लेने जा रहा था। आरोपी युवकों में सुरेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, रोहित और अभिषेक शामिल रहे। इन चारों ने गुरदेव सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बुजुर्ग का इलाज जीएमसी जम्मू में चल रहा है। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान बलविंदर सिंह पुत्र रतन सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ अभी पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बाकी दो हमलावरों की जल्द ही गिरफ्तारी करने का दावा किया है। इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें