फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। पुलिस ने चौकी चोरा मुख्य रोड पर नाके पर एक व्यक्ति के कब्जे से तीन किलो चरस बरामद की है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी चौरा में नाका चेकिंग के दौरान एसआई अंकुज भगत के नेतृत्व में पुलिस एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में जाते देखा। उसने प्लास्टिक की थैली ले रखी थी। वह पैदल ही भाम्बला की ओर जा रहा था। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान आसिफ एस. निवासी कोटदरा तहसील, राजोरी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके थैले से तीन किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने एफआईआर 93/2020 यू / एस 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। एसडीपीओ अजय शर्मा ने बताया व्यक्ति के बारे में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें