विजयपुर। थाना अंतर्गत गांव गगोर में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय नानक सिंह ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद