आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले में सूर्य ग्रहण लगने के साथ ही बाजारों में भी रौनक नहीं दिखी और अधिक लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की। रविवार सुबह 10.21 बजे सूर्य ग्रहण लगा और इसकी अवधि करीब तीन घंटे रही। सूर्य ग्रहण सुबह 10.21 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.41 बजे तक रहा। सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद रहे। लोग ने घरों पर ही रहकर पूजा अर्चना की। इस महत्वपूर्ण खगोलीय घटना को कई लोगों ने चश्मे और पुराने एक्स-रे लगाकर देखा, विशेष कर युवा सूर्य ग्रहण को देखने के लिए काफी उत्साहित दिखे। कई परिजनों ने सूर्य ग्रहण के दौरान घरों में से अनाज सहित अन्य सामग्री का दान की।