फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों के खिलाफ विरोध जारी रहेगा

विज्ञापन
सरपंच पंचायत नाथल ने प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर लगे सभी आरोपो को निराधार बताया
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पंचायत नाथल के सरपंच पंडित धनी राम शर्मा ने कहा कि पंचायत के कुछ शरारती तत्वों को कालाबाजारी करने का मौका नहीं मिल रहा है। ऐसे लोगों ने मुझे सोशल मीडिया के जरिये बदनाम करना शुरू कर दिया है। ऐसे लोगों के खिलाफ मेरा विरोध जारी रहेगा और उनके खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा।
विज्ञापन

वह रविवार को प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव नाथल के नजदीक एक खड्ड है। इस खड्ड से अगर हम लोग रेत नहीं निकालें तो यह खड्ड पंचायत के वह लोग जिन के मकान खड्ड के दोनो तरफ हैं, बरसात के दिनों में खतरा बन जाती है। लोगों के साथ बैठक कर निर्णय लिया कि पर्ची सिस्टम से ट्रैक्टर ट्राली वाले को रेत उठाने की इजाजत दी जाए। उससे जो भी पैसे एकत्रित हों वह उन गरीब परिवार की मदद की जाए जिनकी बेटी की शादी हो। सरपंच ने कहा कि हमारी यह योजना कुछ लोगों को पसंद नहीं आई और वे बगावत पर उतर आए। क्योंकि इससे पहले वही लोग खड्ड से रेत की कालाबाजारी करते थे। पंचायत ने अब रेत खनन बंद करा दिया है। अब वही लोग कुछ गरीब लोगों को गुमराह करके पंचायत के खिलाफ भड़का रहे हैं। सरपंच ने कहा कि अगर पंचायत के किसी भी व्यक्ति को हमारी इमानदारी पर शक है तो वह इसकी जांच कराए। प्रेसवार्ता में नायब सरपंच शकुंतला देवी, पंच केवल कुमार, आशा कुमारी, आश्विन कुमार सहित पंचायत के कई मुख्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें