नौशेरा। पुलिस ने मंगलवार रात को एसडीपीओ जाकिर शाहीन मिर्जा की देखरेख में गांव पाटली में अवैध रूप से शराब बनाए जाने की सूचना पर छापा मारा। पुलिस के आने की आहट पर अंधेरे का लाभ लेकर शराब के धंधे में शामिल आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पांच लीटर देसी शराब जब्त कर मौके पर 150 लीटर लाइन नष्ट कर दिया। इसके साथ शराब बनाने के बर्तन जब्त कर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार शराब बनाने में प्रवीण कुमार, राकेश कुमार निवासी पाटली तहसील शामिल हैं। उनकी तलाश की जा रही है। संवाद