आरएस पुरा। गांव कोटली राइया में मंगलवार दोपहर को बाइक पर जा रहे एक युवक को रोककर गांव के लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। उसकी पहचान रोहित कुमार पुत्र बोधराज के रूप में हुई। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। रोहित ने पुलिस को बताया कि गांव के ही शशि, विक्की गांव चक मोहम्मद यार, अमन ने हमला किया है। जो भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद