फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह के चलते दामाद ने सास पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। घरेलू कलह के चलते दामाद ने सास पर धारदार हथियार सें हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सास को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। महिला के बेटे ने अरनिया थाने में जीजा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शैल सिंह पुत्र स्वर्गीय कमल जीत सिंह निवासी कूल कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार देर शाम जब वह सोने के लिए लेटा था तभी उसका जीजा अरविंद सिंह पुत्र बाबू राम निवासी मरोल अचानक घर में घुस आया और मां जीतो देवी से मारपीट शुरू कर दी। इस बीच उसने धारदार हथियार से हमला कर मां जीतो देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब तक वह बिस्तर से उठकर मां के पास तक पहुंचता तब तक जीतो देवी गिर चुकी थी उसने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया।
थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में शैल सिंह की शिकायत पर 452/323/4/25 आर्म एक्ट आईपीसी की धाराओं के तहत अरविंद सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें