चोकी चोरा मे अबैध खनन मे जब्त टिप्पर
अखनूर। सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट चौकी चौरा चंद किशोर शर्मा के साथ भूविज्ञान और खनन टीम ने नौनाथ नाले पर छापा मारा। इस चार टिप्पर रेत के अवैध खनन में लगे थे। टीम को देखते हुए टिप्पर चालकों और मजदूर भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से टिप्परों के टायरों को पंचर कर दिया। और पुंछ से पंजीकरण संख्या वाले रेत से भरे एक टिप्पर को जब्त कर लिया। एसडीएम ने कहा, क्षेत्र में अवैध खनन पर पाबंदी है। अगर किसी तरह का खनन करते हुए पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद