फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चोर गिरफ्तार, तीन पशु बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़/ सांबा। पुलिस ने मवेशियों की चोरी करने के आरोप में एक एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके बताए स्थान मजालता से तीन पशु बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार काला पुत्र सतपाल और बिट्टू पुत्र अमर नाथ निवासी चक छटाका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 मई की रात को चोर उसके तीन मवेशी को चुरा ले गए हैं। मवेशी उनके घर के पास बने शेड में बंधे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को कुछ सुराग मिले और एक व्यक्ति को गोल मेला, उधमपुर से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान सद्दाम हुसैन निवासी लोअर मुंडा डोरू, अनंतनाग के रूप में हुई। पूछताछ में उसने मवेशी चोरी की बात कबूल की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मजालता इलाके से तीन मवेशियों को बरामद कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें