विजयपुर। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए नाके पर एक कार से शराब बरामद की है। पुलिस ने कार सहित उसमें सवार युवाओं को पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ शुरू की। इस संबंध में एसएसपी शक्ति पाठक ने बताया कि कुछ युवाओं को पकड़ा है, लेकिन अभी पूछता चल रही है कि शराब कहां से आई और कहां जा रही थी। वहीं क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि जम्मू-कश्मीर में इस समय पूरी तरह कोरोना के चलते लॉकडाउन है, लेकिन शराब की आपूर्ति फिर भी चल रही है। कौन बेच रहा है कहां से आ रही है, इसकी कड़ी जांच होनी चाहिए। संवाद