फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया क्वारंटीन केंद्र का दौरा

विज्ञापन
क्वारंटीन केंद्र का दौरा करते एसआई अभिनव सलगोत्रा व मेडिकल टीम।
विज्ञापन
अरनिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस ने शनिवार को अरनिया स्थित राधा स्वामी आश्रम में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र का दौरा किया। इस दौरान संदिग्धों का हाल चाल जाना। टीम ने फोन रिचार्ज व खानपान सहित अन्य समस्याओं के बारे में बात कर समाधान करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

हरियाणा से लौटी प्रीती मेहरा नामक छात्रा ने कहा कि हमें कठुआ में थोड़ी दिक्कत हुई, मगर उसे भूल कर हम तीन दिन पहले यहां पहुंचे हैं। हमें यहां सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का खाना समय पर मिल रहा है। मेडिकल स्टाफ व प्रशासन पूरी मदद कर रहा है। रात को थोड़ी ठंड महसूस हो रही थी, जिस पर स्टाफ ने उसी समय एक चादर का बंदोबस्त कर दिया।
गुड़गांव से लौटे सलमान नामक छात्र ने पुलिस सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि केंद्र की साफ सफाई, सुविधा, उठने बैठने व रात को सोने का बंदोबस्त सहित कार्य प्रणाली से हमें घर जैसा महसूस हो रहा है। इसके लिए हम सभी इनके आभारी हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वीरवार को दिल्ली सें 24 पुरुष, दो बच्चों व छह महिलाओं सहित 32 कोरोना संदिग्धों को क्वारंटीन किया गया। इन सभी का शुक्रवार को सैंपल टेस्ट लिया गया, जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें