फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने की भतीजे की हत्या

विज्ञापन
राजोरी में शव निकालने के कब्र खोदते श्रमिक। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। नौ दिन पहले जिस युवक की मौत को सामान्य मान कर परिवार वालों ने उसका शव दफना दिया था, दरअसल यह हत्या थी और हत्यारा भी कोई दूसरा नहीं उसका चाचा ही था। पुलिस ने संदेह के आधार पर बच्चे के शव को कब्र से निकलवा कर जांच की उसके बाद चाचा को गिरफ्तार किया है। भतीजे के शव का पोस्टमार्टम स्थानीय जीएमसी में शनिवार को होगा। चाचा और भतीजे दोनों का ही नाम मोहम्मद शब्बीर है
विज्ञापन

एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि सरनू गांव निवासी मोह्म्मद शब्बीर (19) करीब नौ दिन पहले मवेशी चराने गया था, लेकिन वह लौट कर नहीं आया। इसके बाद परिवार ने उसकी खोज की और अगले दिन सुबह उसका शव पास के जंगल में मिला। परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानते हुए गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया।
एसएसपी ने बताया कि चार दिन पहले एक सूत्र से यह जानकारी मिली कि मोहम्मद शब्बीर की मौत नहीं हुई और उसकी हत्या उसके चाचा मोहम्मद शब्बीर ने की है। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने एसएचओ समीर जिलानी के साथ डिप्टी एसपी हेडक्वार्टर, सुरिंदर खैदर को एडीएसफ लियाकत की निगरानी में इस मामले की जांच शुरू की और परिवार के कुछ सदस्यों और गांव के लोगों से पूछताछ की। इस बीच युवक के चाचा मोहम्मद शब्बीर के बयान पर पुलिस को संदेह हुआ। उससे कड़ी पूछताछ की गई तो वह टूट गया और अपना अपराध कबूल कर लिया। बताया जाता है कि भतीजा उसकी बकरियां भी चराने के लिए ले गया था। इसबीच कोई बकरी गुम हो गई जिससे नाराज होकर चाचा ने पिटाई कर दी। जिसके बाद भतीजे की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस बीच जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर शुक्रवार को कब्रिस्तान से युवक के शव को निकाला गया। पुलिस, गांव के बुजुर्गों, कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों के एक बोर्ड की मौजूदगी मेें शव निकाला गया। शव जीएमसी भेजा गया है, जहां शनिवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें