बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में एक युवक ने बहन के लापता होने का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से वेस्ट बंगाल निवासी युवक वर्तमान में बाड़ी ब्राह्मणा में रह रहा है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी 14 वर्षीय बहन संदिग्ध परिस्थितियों से 14 मार्च को लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद