बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में सेना के एक जवान के खाते से एक लाख रुपये निकलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी राजस्थान बाड़ी ब्राह्मणा में सेना की 16 राजपूत यूनिट में नायक है। पुलिस को दी शिकायत में जवाना ने बताया कि उसकी जानकारी के बगैर उसके आईसीआईसीआई बैंक के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए हैं, जिसके बारे में उसे कुछ भी पता नहीं है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद