बिश्नाह। कस्बे से एक युवती लापता हो गई। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाने में दर्ज कराई शिकायत में पिता ने बताया 29 नवंबर को वह दोपहर को बाजार में कुछ सामान की खरीदारी के लिए गई थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। उसे रिश्तेदारों जा अन्य स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। ब्यूरो