अखनूर। कस्बे के बाजारों में गलत तरीके से खडे़ वाहनों को हटाया गया। इस दौरान तीन वाहनों को जब्त किया गया। मंगलवार को यातायात पुलिस के एटीओ उपेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम नें लाडस्पीकर से सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने की घोषणा की। जिस पर बस अड्डा, मेन चौक, निर्दोष चौक में बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने बाइक और कारें हटा लीं। मुख्य बाजार से एक कार को क्रेन से पुलिस ले गई। पुलिस ने निर्दोष चौक से भी वाहनों को हटाया। लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों का कहना है पुलिस की ऐसी कार्रवाई नियमित रूप से होती रहनी चाहिए ताकि बाजार में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सके। उनका कहना है कि बाजारों में अवैध तरीके से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। प्रशासन को भी वाहनों को खडा करने के लिए भूमि का चयन करना चाहिए। ब्यूरो