जम्मू। रेलवे पुलिस ने फाटक बंद होने पर भी क्रॉस करने की कोशिश में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। ट्रक भी कब्जे में ले लिया है। आरपीएफ जम्मू को सूचना मिली कि वियजपुर फाटक पर ट्रेन गुजरने के समय एक ट्रक ड्राइवर ने रेलवे फाटक को क्रॉस करने की कोशिश की और बंद फाटक से ट्रक भिड़ा दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर आरपीएफ मुंशी राम के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ट्रक चालक लियाकत अली को गिरफ्तार कर एसआरएम कोर्ट में पेश किया। आरपीएफ ने चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।