बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत उसके चाचा के खिलाफ भूमि विवाद में हमला करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार निसार मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बाड़ी ब्राह्मणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा खैर दीन पुत्तर गामी ने भूमि विवाद को लेकर उस पर हमला किया। यह हमला सुबह घर से निकलने के दौरान किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के बाद ही इस मामले की सच्चाई का पता चल पाएगा। ब्यूरो