गांव गल्लाबाना में एक घर में चोरी किऐ जानेपर बाहर से तोडी ग्रिल दिखाते स्थानिय युवक
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा । कस्बे के साथ सटे गांव कोटली गल्लवाना में चोर रविवार की रात एक बंद घर से आभूषण और कीमती समान ले उड़े। सोमवार सुबह जब घर के सदस्य लौटे तो घर में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस के अनुसार गांव निवासी रघुवीर चंद पत्नी कमलेश कुमारी के साथ ससुराल गए थे। इस बीच घर में ताला बंद था। सोमवार सुबह जब वह घर वापस आए तो घर के भीतर का समान बिखरा मिला। कमलेश ने जब कमरे में रखी आलमारी देखी तो वह खुली मिली और लाकर में रखे 12 तोले सोने के आभूषण व आठ हजार रुपये गायब थे। चोर घर में पड़ा कीमती समान भी साथ ले गए। पुलिस ने मौके पर देखा कि चोरों ने जिस स्थान पर ऐसी लगा था वहां लगी ग्रिल तोड़ कर घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कमलेश के पति सेना में हैं और इन दिनों कश्मीर में तैनात हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो