फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी किलर के फेसबुक पेज की कवर फोटो पर मोदी, स्टेटस में डेरिंग गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कवर फोटो पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ ईमानदारी का पाठ और स्टेटस में हैंडसम, साफ दिल और डेरिंग गैंगस्टर। यह है सुपारी किलर सन्नी चौधरी उर्फ सन्नी बाबा का फेसबुक पेज का अकाउंट। इस पेज पर सन्नी बाबा की 22 जुलाई को दोपहर चार बजे के आसपास एक लेटेस्ट फोटो अपलोड की गई है। जबकि सन्नी बाबा आठ साल से जेल में है। सन्नी की यह फोटो देखकर ऐसा लगता है, जैसे फोटो ताजा ताजा ली गई है। उसका यह फेसबुक पेज कई सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

क्या यह फेसबुक पेज सन्नी बाबा खुद चला रहा है? क्या यह सन्नी का कोई चाहने वाला चला रहा है? अगर सन्नी खुद चला रहा है तो जेल में उसके पास फोन कैसे आया? अगर कोई और चला रहा है तो एक सुपारी किलर का इस तरह से फेसबुक पेज चलना क्या सही है? ऐसे और भी कई सवाल हैं, जिसके जवाब पुलिस विभाग ही दे सकता है।
कुछ इस तरह से है पेज
सन्नी बाबा के नाम से फेसबुक पेज है। जिस पर प्रोफाइल फोटो सन्नी बाबा की है और कवर फोटो पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर है। तस्वीर के साथ लिखा हुआ है कि कितना ही कोशिश कर लें ये सारे भ्रष्ट, लेकिन एक ईमानदार इंसान को नहीं हरा पाएंगे। सन्नी की कवर फोटो से यह लगता है कि उसकी छवि को समाज में अच्छा करने की कोशिश है। लेकिन जैसे ही सन्नी के बारे में फेसबुक पेज खंगाला जाए तो उस पर यह भी लिखा हुआ आता है कि वह एक गैंगस्टर है, लेकिन साफ दिल का है, हैंडसम है और ईमानदार है।
विज्ञापन

14 केस दर्ज हैं सन्नी पर
वर्ष 2011 में सन्नी बाबा को बहुचर्चित अमनदीप हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। सन्नी पर 2012 तक कुल 13 एफआईआर दर्ज थीं। लेकिन 2015 में सन्नी बाबा को जब जीएमसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया तो वह वहां से फरार हो गया। एक महीने के बाद लेकिन दोबारा पकड़ा गया। तब सन्नी पर एक एफआईआर और दर्ज की गई। अब सन्नी पर 14 एफआईआर चल रही हैं। वह सुपारी किलिंग के लिए मशहूर है।
छवि सुधारने की कोशिश
सूत्रों की मानें तो सन्नी बाबा की छवि सुधारने की कोशिश की जा रही है। सन्नी बाबा जेल में रहने के बावजूद अकसर विवादों में ही रहा है। जेल में सन्नी पर हमल होने, उसके साथ मारपीट करने की शिकायत सन्नी कर चुका है। सन्नी की मां ने भी जेल प्रशासन पर सन्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। सन्नी के फेसबुक पेज पर उसके संबंध में सबकुछ अच्छा लिखा गया है। ताकि उसकी छवि सुधर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें