फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानीपुर में चाइनीज डोर बेचता दुकानदार दबोचा, 160 गट्टू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जानीपुर में एक दुकान से पतंग उड़ाने वाली चाइनीज डोर के गट्टू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को दुकान में दबिश देकर 160 के करीब चाइनीज डोर के गट्टू बरामद किए है। जानीपुर पुलिस थाने में दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार त्योहारी सीजन में लोग पतंगबाजी का लुत्फ लेते हैं। प्रशासन ने चाइनीज डोर पर प्रतिबंध लगाया है, बावजूद इसके दुकानदार इसकी खरीद-फरोख्त कर रहे हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस डोर से कटकर कई लोग जख्मी या जान गंवा देते हैं। पशु-पक्षी भी इसमें फंसकर जख्मी हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार बीते साल जम्मू शहर में ही पांच लोगों की चाइनीज डोर से कटने से मौत हो गई। पुलिस ने इसकी खरीद-फरोख्त रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें