फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्सल पहुंचाने वाले टैक्सी चालक सहित चार हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर में काम शुरू कर रहे जम्मू के कारोबारी अतुल पगयाल को आतंकी संगठन टीआरएफ से धमकी मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में गोलियों के साथ भेजे गए पार्सल को लाने वाले ट्रैक्सी ड्राइवर सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अब तक की गई कार्रवाई को गोपनीय रखा है। आरोपियों की पहचान भी उजागर नहीं की है।
विज्ञापन

इससे पहले भाजपा नेता को धमकी दी गई थी। अब एक कारोबारी को कश्मीर में काम शुरू न करने के लिए धमकी दी गई है। बता दें कि पैकेट पर सियालकोट के गिफ्ट सेंटर की स्लिप चिपकी है। यह पत्र पगयाल ग्रुप के एमडी अतुल पगयाल को भेजा गया है। आतंकियों ने उर्दू में एक पत्र भी लिखा है। इसेे सतवारी पुलिस ने कब्जे में लिया है। सतवारी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एसएसपी चंदल कोहली के अनुसार इस मामले में पार्सल पहुंचाने वाले चालक सहित चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें