फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिस वालों में कहासुनी: एसपीओ ने कांस्टेबल पर की फायरिंग, नाके पर मच गया हड़कंप

Sun, 28 Mar 2021 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
उधमपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर उधमपुर स्थित जखैनी नाके पर दो पुलिस वालों में कहासुनी हो गई। आवेश में आकर एपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) ने सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल को सर्विस राइफल से गोली मार दी। साथी जवानों ने घायल को फौरन उत्तरी कमान के अस्पताल पहुंचाया। वहीं, जखैनी नाके पर तैनात टीम को हटाकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार शनिवार देर रात जखैनी नाके पर तैनात दो पुलिस कर्मियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी झड़प में बदल गई। इसी दौरान एसपीओ ने सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल काका राम पर गोली चला दी। सर्विस राइफल से की गई फायरिंग से नाके पर हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद जवान घायल कांस्टेबल को जिला अस्पताल ले गए जहां से गंभीर अवस्था में घायल को सैन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद एसएसपी और डीआईजी भी मौके पर पहुंच गए। फौरन नाका पार्टी को हटाकर नए नई नफरी तैनात की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें