फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी स्टेट सब्जेक्ट बनवाने पर कोट का सरपंच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्राइम ब्रांच ने फर्जी स्टेट सब्जेक्ट बनवाने के आरोप में कोट गांव के सरपंच प्रभाकर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह मूल रूप से पाकिस्तान के सियालकोट जिले के मोड़ा शाहपुर गांव का रहने वाला है और पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजी है। प्रभाकर एक कुख्यात अपराधी और पुलिस के रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर भी है। उस पर 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं और इस समय वह कोट भलवाल की सेंट्रल जेल में पीएसए के तहत रखा गया था। क्राइम ब्रांच ने फर्जीवाड़े के मामले में जांच करने के लिए जेल विभाग से प्रभाकर को सौंपने की मांग की थी। वीरवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच ने एसीबी कोर्ट से इसकी अनुमति लेकर फिर जेल विभाग से सौंपने के लिए कहा।
विज्ञापन

जानेलवा हमले, गैर कानूनी कार्य करने, जमीनों पर अवैध कब्जे करने, वन भूमि पर कब्जा करने जैसे मामलों में आरोपी शामिल है। क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई मुनीर अहमद निवासी पैलेस रोड की शिकायत पर की है। मुनीर ने शिकायत में बताया कि प्रभाकर सिंह, कुलदीप सिंह, दीप सिंह पश्चिमी पाकिस्तानी हैं, जिनके बच्चों ने फर्जी तरीके से स्टेट सब्जेक्ट बनाकर पीडीडी विभाग में नौकरी भी ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें