फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लल्याल में 21 कनाल सरकारी भूमि से हटाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। मढ़ क्षेत्र के गांव लल्याल में सरकारी जमीन पर किया गया अतिक्रमण प्रशासनिक टीम ने हटाया। मंगलवार को एसडीएम नसीर अली के निर्देश पर तहसीलदार मढ़ रामपाल शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 21 कनाल भूमि को कब्जा मुक्त किया। यह जमीन स्थानीय लोगों द्वारा 20 साल से कब्जाई गई थी। तहसीलदार ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के लोगों ने इसकी शिकायत की थी। जमीन की निशानदेही कर पंचायत प्रतिनिधियों को सौंप दिया। यहां पर खेल मैदान बनाया जाएगा। जमीन की कीमत एक करोड़ के आसपास बताई जा रही है। करवाई के लिए भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष जालिम ने प्रशासनिक टीम का आभार जताया। टीम में नायब तहसीलदार और पटवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें