फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। छन्नी हिम्मत पुलिस ने चोरी को मामले को सुलझाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। छन्नी हिम्मत सेक्शन-232 में रह रहे हैदराबाद के निवासी किशन वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके घर से अज्ञात लोगों ने एलईडी, हाथ की घड़ी और चांदी की चेन चुराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी की फुटेज के माध्यम से बलजिंद्र सिंह निवासी नानक नगर को शक के आधार पर गिरफ्तार किया। इसके बाद सेक्टर-6 पुरानी दिल्ली से आरोपी सन्नी चौहान को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

--------
अवैध खनन करने पर छह जब्त
जम्मू। पुलिस ने अवैध खनन करते छह वाहनों जब्त किया है। पुलिस चौकी ज्यौड़ियां, पौनी चक और चिनौर की टीम ने अलग-अलग जगहों पर यह कार्रवाई की है। इसमें दो ट्रैक्टर, टिप्पर और अन्य वाहन शामिल हैं। पुलिस ने वाहन मालिकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------
21 मवेशियों के साथ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू। नगरोटा पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 21 मवेशियों को मुक्त करवाया है। नाके के दौरान एक वाहन को रोककर तलाशी ली। इसमें मवेशी भरे गए थे, जिन्हें श्रीनगर ले लाया जा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें