फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू की महिला को विदेश भेजने के नाम पर ठगे 3.41 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू की महिला को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने पंजाब की एक कंस्लटेंट कंपनी के दो लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। दोनों ने महिला को विदेश भेजने के नाम पर 3.41 लाख रुपये की ठगी की है। शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच जम्मू ने पंजाब के एसएएस नगर की रहने वाली रीत कौड़ा और संगरूर के रहने वाले कुलवीर सिंह कौड़ा पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। कनाडा में एसआईएनपी कार्यक्रम के तहत इन लोगों ने जम्मू के दुुर्गा नगर की रहने वाली गीता आनंद से ठगी की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने क्राइम ब्रांच शिकायत दी कि वह विदेश जाना चाहती थी। उसने मोहाली (पंजाब) के हीरा कंस्लटेशन एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क किया। यहां उसे आश्वासन दिया गया कि विदेश भेजकर स्थायी रूप से सेटल करवाया जाएगा। इसके लिए महिला ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये भी आरोपियों को दे दिए। पैसे जमा करने और तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी उसको विदेश नहीं भेजा गया। वहीं, शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की और इसमें पाया गया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी की है। इसके चलते दोनों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें