जम्मू। गांधी नगर क्षेत्र में पुलिस ने हेरोइन के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान उनके पास से 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान राजू मस्सी निवासी गुरदासपुर (पंजाब), आदित्य प्रताप निवासी नानक नगर और वासु शर्मा निवासी गांधी नगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस ने नानक नगर के घोड़ा चौक पर नाका लगाया था। इस तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए रोका और तलाशी लेने पर 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।