फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री नगर के दुर्गा मंदिर में झंडा लगाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शास्त्री नगर स्थित दुर्गा मंदिर में एक समुदाय विशेष का झंडा लगाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार को रामनवमी पर उक्त मंदिर के ऊपर किसी ने एक झंडा लगा दिया था। जानकारी मिलते ही जहां क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया था वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर झंडे को कब्जे में ले लिया था। स्थानीय लोगों और मंदिर की प्रबंधन समिति ने मामले पर कड़ा रोष जताया था। जांच के दौरान पुलिस ने मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के दौरान एक युवक को हाथों में झंडा छिपा कर व मंदिर की छत पर उसे लगाते हुए देखा। आसपास पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान की गई। सोमवार को दबिश देकर शास्त्री नगर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है। हालांकि बताया जा रहा है कि उक्त युवक जादू टोना करना चाहता था। इसकी वजह से उसने ऐसा किया है। पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में तोड़फोड़ के आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
जम्मू। सिद्दड़ा के लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में तोड़फोड़ मामले के आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। सोमवार को लगातार चौथे दिन भी हिरासत में लिए गए लोगों सहित अन्य संदिग्धों से पूछताछ की गई है। हालांकि पुलिस अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ कर चुकी है, लेकिन वारदात को अंजाम देने वालों तक नहीं पहुंच पा रही। डीएसपी जहीर अब्बास का कहना है कि पुलिस अलग-अलग पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है। आसपास रहने वाले लोगों को बारी-बारी बुलाकर पूछताछ हो रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों का पता नहीं लग पाया है। मंदिर के बाहर अब भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि कोई शरारती तत्व माहौल को खराब न कर सके। मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर लोगों में खासा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें