फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स चोर महिला गिरोह का भंडाफोड़, तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दोमाना पुलिस ने पर्स चोर महिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चोरी के आरोप में गिरोह की तीन महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को फिलहाल महिला पुलिस थाना गांधीनगर में भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चोरी की शिकायतों के बाद पुलिस ने टीमों का गठन कर आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह महिलाएं दोमाना, घरोटा और काना चक तक चलने वाले वाहनों में वारदात को अंजाम देती थीं। उन्हें फिलहाल गांधी नगर महिला थाने भेजा गया है। यह महिलाएं क्षेत्र में महिलाओं के पर्स चोरी सहित अन्य वारदातों में शामिल रही हैं। पुलिस के पास लगातार शिकायतें आ रही थीं, जिनपर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने एक टीम का गठन कर उन्हें गिरफ्तार किया है। यहां इनसे दोमाना पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें