फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चार वाहनों ने मुक्त करवाए 16 मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस का मवेशी तस्करी को रोकने के लिए अभियान जारी है। इसी कड़ी में झज्जर कोटली पुलिस ने तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए चार वाहनों से 16 मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, वाहनों को जब्त करने सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सुकेतर में नाका लगाया था। इस दौरान चार वाहनों से 16 मवेशियों को मुक्त करवाया गया। वहीं, वाहन नंबर जेके 02 सीएम 8876, जेके02 सीवी2536, जेके02 सीटी 7104 और जेके 02 सीपी 9389 को जब्त कर लिया। तस्करी के आरोप में गुलाम नवी निवासी बेलीचराना, मनीर अहमद निवासी दबलैहड़, मोहम्मद हुसैन निवासी सतवारी और शब्बीर अहमद निवासी नौशेरा को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें