फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल एक माह में अदालत में पेश हो वरना जब्त होगी संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। दोमाना पुलिस ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट उप न्यायाधीश जम्मू के आदेश पर मंगलवार को लाले दा बाग मुट्ठी क्षेत्र में भगोड़े विशाल कुमार के घर के बाहर और पूरे मोहले में कोर्ट की ओर से जारी सूचना चस्पां की है। इसमें भगोड़े को एक माह में अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है। ऐसा नहीं होने की सूरत में आरोपी विशाल कुमार की सारी संपत्ति को जब्त करने का आदेश भी जारी किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोमाना पुलिस थाना में 2007 में विशाल कुमार पर कई मामले दर्ज हुए गए थे। तभी से आरोपी फरार है। बार-बार कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी होने के बावजूद अवहेलना की गई है। इस पर उप न्यायाधीश ने आरोपी को भगोड़ा घोषित दिया और दोमाना पुलिस को एक माह में उसके अदालत में पेश नहीं होने पर संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया। इसके मद्देनजर दोमाना पुलिस के एसएचओ ने मंगलवार को टीम सहित गांव में जाकर मुनादी की और नोटिस चस्पां किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें