जम्मू। जानीपुर में एक मजदूर से 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान मुसमिक निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जानीपुर में नाका लगाया था। इसी दौरान श्रमिक की तलाशी लेने पर 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।