जम्मू। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे ने शनिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर युवाओं को इंसाफ देने की मांग उठाई है। पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नेतृत्व करते हुए मुनीश साहनी ने कहा कि 31 अक्तूबर, 2019 से पहले जेकेपीएससी और एसएसबी के सृजित पदों को सरकार ने वापस लिया है। इस फैसले से युवा, शिवसेना और अन्य संगठन नाराज हैं। प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रहा है। केंद्र सरकार ने युवाओं को रोजगार दिलाने का वादा किया था, लेकिन धोखा दिया जा रहा है। सरकार शिक्षित युवाओं को मानसित रूप से प्रताड़ित कर रही है। सरकार के फैसले ने युवाओं को हतोत्साहित किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि युवाओं को इंसाफ नहीं मिला तो वह उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर महिला विंग की अध्यक्ष मीनाक्षी छिब्बर, विकास बख्शी, विकास भगत सुमित अबरोल, राकेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।