जम्मू। पुलिस ने डीसी कार्यालय के पास जुआ खेलते हुए चार लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान उनके पास से 5200 रुपये की नकदी भी बरामद की है।
पुलिस ने गश्त के दौरान डीसी कार्यालय के पास जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान अशतिक अहमद निवासी दलपट्टियां, मोहम्मद हनीफ निवासी गुज्जर नगर, लक्की कुमार निवासी बाजीगढ़ (बाग-ए-बाहु) और मोहम्मद मकबूल निवासी गुज्जर नगर के रूप में हुई है। दबिश के दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। वहीं, मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।