फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से नाले का काम लटका, गुस्साए दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के बस स्टैंड बाजार में नाले का निर्माण कार्य अधर में लटका होने पर वीरवार को स्थानीय दुकानदारों ने संबंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि दो दिन में नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो सभी दुकानदार दलजीत चौक पर धरना देकर मार्ग बंद कर देंगे। प्रदर्शन कर रहे दुकानदार रमेश लाल, अजय कुमार, हरपाल सिंह, पोला राम, विक्की कुमार, सुशील दत्त, सरदार आदि ने बताया कि नाले का निर्माण कार्य पिछले कई दिनों से अधर में लटकने के कारण उनका कारोबार पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। इससे पहले भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया था कि नाले का काम जल्द पूरा किया जाए, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने आश्वासन दिया गया था कि जल्द का काम पूरा किया जाएगा, जो एक माह बाद भी लटका हुआ है। लोक निर्माण विभाग के एईई भूपेंद्र कुमार ने कहा कि दो दिन के भीतर नाले का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बारिश के कारण दिक्कत आ रही थी। संबंधित ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें