जम्मू। पुलिस पोस्ट कनाल रोड ने चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। इसके साथ ही आरोपी से ढाई लाख रुपये का सोना बरामद कर लिया गया है। इस बारे में अंकुर गुप्ता निवासी किशना नगर ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित के अनुसार 29 दिसंबर को चोरों ने दोपहर दो बजे 40 हजार की नकदी और सोना चोरी कर लिया था। नावाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी और इसके साथ ही जांच दल का गठन किया। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चोरों की पहचान की गई। इसमें साहिल मशी निवासी उत्साद मोहल्ला (रिहाड़ी) को रिहासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर सोना बरामद कर लिया है। वहीं, आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।