जम्मू। नगरोटा पुलिस ने वन टोल प्लाजा के पास दो वाहन से नौ मवेशियों को मुक्त करवाया है। वाहन जम्मू से कश्मीर की ओर जा रहा था। जांच के दौरान मिले मवेशियों को मुक्त करवाने में सफलता मिली है। वहीं, तस्करी के संदर्भ में वाहन (जेके 19ए 0380 और जेके 02 डब्ल्यू, 9851) को सीज किया गया है। पुलिस ने चालक शमस दीन लून निवासी दूलीगम (रामबन) और मोहम्मद रफीक निवासी पत्नीटॉप को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई सुबह सात बजे की गई है।