दोमाना। कानाचक पुलिस थाना के अंतर्गत लापता 24 वर्षीय युवती को पुलिस ने नौ दिन बाद बाड़ी ब्राह्मणा से बरामद कर लिया है। वहीं, औपचारिकताएं पूरी कर परिवार के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र से नौ अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता हो गई थी। इस संबंध में उसके परिजनों ने कानाचक पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस थाना प्रभारी विश प्रताप सिंह ने बताया कि टीम का गठन कर कुछ स्थानों पर दबिश दी। सोमवार को लापता युवती को बाड़ी ब्राह्मणा स्थित बुटीक से बरामद कर लिया है। इसके बाद औपचारिकताएं पूरी कर उसे परिवार के हवाले कर दिया है।