जम्मू। कानाचक पुलिस ने शराब की 50 बोतल के साथ एक व्यक्ति को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सेवा राम निवासी मढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इस दौरान संदिग्ध हालत में जा रहे व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसे शराब बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।