जम्मू। सतवारी चौक के पास सैन्य वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया है। उसके पुलिस की मदद से जीएमसी में पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चलाया गया। बताया जा रहा है कि सतवारी चौक में काफी रश था। इस दौरान वाहनों की टक्कर हुई। जैसे ही हादसा हुआ तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।