फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 महीने बाद रुड़की से पकड़ा दुष्कर्म का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दोमाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले के मुख्य आरोपी को 11 महीने बाद उत्तराखंड के रुड़की से गिरफ्तार किया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में भी दबिश दी, लेकिन वह अलग-अलग ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा। दोमाना पुलिस स्थानीय पुलिस और तकनीकी सहायक की मदद से आरोपी यासिर खान पुत्र जाकिर हुसैन निवासी टाक्कू चक (दोमाना) को पिरान कलियर, रूरकी (उत्तराखंड) से गिरफ्तार कर लिया है। गौर हो कि फरवरी, 2020 में पुलिस थाना दोमाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल करवाया और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ दोमाना कौशीन कौल के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की। टीम में शामिल एसएचओ दोमाना इंस्पेक्टर चंचल सिंह और पीएसआई कुलविंद्र सिंह ने मामले की जांच के दौरान प्रदेश के बाहर भी दबिश दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

-----
रायपुर सतवारी में अधेड़
ने फंदा लगाकर दी जान
जम्मू। शहर के रायपुर सतवारी में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मरने वाले व्यक्ति की पहचान कर्ण सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी रायपुर सतवारी के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों ने घर के एक कमरे में पंखे से उसे चुनरी से लटका हुआ पाया। घरवालों ने उसे आनन-फानन में जीमीएस पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
----
बिश्नाह में युवक को
पीटा, जीएमसी में भर्ती
जम्मू। बिश्नाह में 24 वर्षीय युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल अवस्था में मंजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह को जीएमसी जम्मू में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालात स्थिर बताई जा रही है। बिश्नाह थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें