जम्मू। सतवारी पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह जिले में मेटाडोर और अन्य वाहनों की बैटरियां चोरी करके बेचता था। इनके कब्जे से 20 चोरी की बैटरियां बरामद की गई हैं। तारा चंद निवासी अप्पर गाड़ीगढ़ ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी मेटाडोर की बैटरी चुराई है। सतवारी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा। इनकी पहचान हिलाल शेख निवासी मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल हाल निवासी रानीबाग, मिलान शेख निवासी मुर्शिदाबाद और दीपू निवासी गोविंदपुरा चट्ठा के रून में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदातों को स्वीकार कर लिया और उनकी निशानदेही पर चोरी की गई बैटरियों को बरामद कर लिया। एसएचओ सतवारी निशांत गुप्ता, एसआई लखवीर सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।