दोमाना। भगतपुर में कार की टक्कर से एक राहगीर महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई। घायल जीएमसी में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दो महिलाएं भगतपुर गांव से घर आ रही थीं। तवी के पास एक अनियंत्रित कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में मरने वाली महिला की पहचान नीलम कुमारी (45) पत्नी शामलाल निवासी सुजातपुर और घायल महिला सुनीता देवी (52) पत्नी जोगिंदर लाल निवासी सुजातपुर के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी में रखवाया गया है। सूचना मिलते ही पौनी चक चौकी पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया है। चौकी प्रभारी मुख्तयार अली ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहन लाल पुत्र करतार चंद निवासी आरएस पुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।