फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में दो परिवार भिड़े, चार लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। घरोटा पुलिस थाने के अंतर्गत धर्म खू क्षेत्र में भूमि विवाद में दो परिवारों में मारपीट हो गई। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों में बहस-बाजी हुई, जो मारपीट तक पहुंच गई। दोनों तरफ से तेजधार हथियारों से हुए हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान विकास सिंह (29) पुत्र रशपाल सिंह विभिषण सिंह (48) पुत्र जगदेव सिंह निवासी मालपुर और दूसरे पक्ष से प्रीतम सिंह (38) पुत्र कृष्ण सिंह, उत्तम सिंह (40) पुत्र कृष्ण सिंह निवासी घरोटा के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जीएमसी पहुंचाया, जहा उपचार के बाद एक को अमृतसर और दूसरे को डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार झगड़े में गोली भी चलाई गई है। पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है, घायलों के बयान के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ 307 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें