फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़ने वाले चालकों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। त्योहारों सीजन में हुल्लड़बाजी रोकने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बुधवार को शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। गलत पार्किंग, रैश ड्राइविंग, सीट बेल्ट और हेलमेट न पहनने, तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। शहर में जाम से निपटने के लिए भी कदम उठाया गया है। एक दर्जन से अधिक बाइक तैनात की गई हैं। यदि कहीं भी जाम लगा होगा तो ये बाइक सवार ट्रैफिक कर्मी उसी वक्त मौके पर पहुंचेंगे और जाम क्लीयर करवाएंगे।
विज्ञापन

एसएसपी ट्रैफिक पुलिस जम्मू शिव कुमार शर्मा के मुताबिक त्योहारों में किसी को कोई परेशानी न हो, इस उद्देश्य से अभियान चलाया गया है। लोग अधिक से अधिक यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने चाहिए। नियमों का पालन करेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। एसएसपी ने जम्मू के सभी ट्रैफिक डीएसपी और इंस्पेक्टरों को आदेश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करें। यदि कोई नहीं मानता तो उसका पंजीकरण रद्द करने की सिफारिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें