जम्मू। पीर मिट्ठा पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 19 सितंबर को तारिक हुसैन निवासी गेट वे वाली गली ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 सितंबर को घर में कोई नहीं था। कोई अज्ञात शख्स घर में घुसा और ताले तोड़ कर सोने के आभूषण ले गया। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। मंगलवार को शक के आधार पर गुज्जर नगर के रहने वाले राहुल शर्मा, बाग ए बाहु के रहने वाले सचिन कुमार और शहीदी चौक के अर्जुन शर्मा को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि चोरी उन्होंने की थी। इनके पास से पुलिस ने चोरी के आभूषण बरामद किए। आरोपियों ने अन्य चोरियां भी कबूली हैं। इनके पास से पुलिस ने 4 मोटरसाइकिल और अन्य तरह का सामान भी बरामद किया।