फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप बेचना चाहता था जमीन, बेटे ने रोका तो कर दी हत्या

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बेटे की हत्या करने वाला।
विज्ञापन
दोमाना। कानाचक के अंतर्गत आते कृपालपुर इलाके में एक निर्दयी बाप ने रविवार रात तेजधार हथियार से सो रहे बेटे की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों से बाप-बेटे में जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। आरोपी जमीन बेचना चाहता था, जिस पर बेटा विरोध जता रहा था। इसी बात को को लेकर बाप ने गुस्से में आकर रविवार रात करीब 11 बजे बेटे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब बहू निशा देवी ने देखा तो उसने शोर मचाया। शोर सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने मामले की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी कृष्ण लाल पुत्र चुन्नी लाल निवासी कृपालपुर को गिरफ्तार कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी भेजा।
विज्ञापन

एसडीपीओ दोमाना कौशीन कौल ने बताया कि निशा देवी ने बयान दिए कि वह और उसका पति राजकुमार रविवार रात घर के बाहर आंगन में सो रहे थे। उसका ससुर और सास भी बरामदे में सोए थे। अचानक आंख खुली तो देखा कि ससुर उसके पति पर तेजधार हथियार से वार कर रहा था, जिससे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार शाम पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। देर रात उसका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी निशा देवी के बयान पर आरोपी कृष्ण लाल को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी बाप ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की मां से भी पूछताछ की गई है। उसका कहना है कि घटना वाली रात को भी दोनों में नोंकझोंक हुई थी।
---------------
पाकिस्तान की जेल में चार साल सजा काट चुका है आरोपी
पुलिस का कहना है कि आरोपी कृष्ण लाल बॉर्डर पर नशा आदि का सामान आर-पार करता था। पाकिस्तान में पकड़े जाने पर वह पाकिस्तान की जेल में चार साल की सजा काटकर आया है। आरोपी मूल रूप से आरएस पुरा का रहने वाला है और वह इस समय अपने नानके की जमीन पर कृपालपुर में काफी समय से रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें